देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी के एक और मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि रणधीर सिंह नेगी निवासी मोनाल एंक्लेव, पटेलनगर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। कहा कि जय किशन नौटियाल और संगीता शर्मा ने न्यूजीलैंड में अपने रेस्टोरेंट में नौकरी का झांसा देकर 5.78 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

