देहरादून,22 नवंबर (आरएनएस)। सिने अभिनेता पदमश्री स्व.टॉम आल्टर की स्मृति में कराई जा रही अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को नंबर व किट वितरित की गई। प्रतिभागियों को दौड़ के लिए तैयार करने के लिए क्रासफिट की ओर से फिजिकल प्रशिक्षण दिया गया। कुलडी स्थित एक होटल प्रांगण में पदमश्री स्व. टॉम आल्टर अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर व किट वितरित की गई। दूसरी ओर दौड़ में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को फिट रखने के लिए क्रासफिट की ओर से फिटनेस का प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही मैराथन में सहयोग के लिए रास्ते भर तैनात किए जाने वाले पुलिस कर्मियों, आईटीबीपी के जवानों व संत निरंकार मिशन के स्वयं सेवकों को अल्ट्रा दौड़, फुल मैराथन, हॉफ मैराथन के रूट के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें कहां पर तैनात रहना है उसके बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। मैराथन में प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मिसेज ग्लोब 2025 अनुराधा गर्ग भी मसूरी पहुंच चुकी हैं। धावकों को प्रोत्साहित करने व उनके मनोरंजन के लिए गीत संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया है। मौके पर संदीप साहनी, रजत कपूर, दीपक, सूरत सिह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, सुरेश गोयल, राशिद, विजय जुगराण, बीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

