नई दिल्ली, 22 , नवंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता मजदूर संघ (BJMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहेल हिंदुस्तानी ने केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम संहिताओं को लागू करने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे देश के मजदूर वर्ग के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया है। उनके अनुसार, दशकों से लंबित इन व्यापक सुधारों ने करोड़ों श्रमिकों को सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में नया अध्याय खोल दिया है।सोहेल हिंदुस्तानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुधार भारत के श्रमिक वर्ग की भूमिका और अधिकारों को अभूतपूर्व महत्व देता है। उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की पहल और नेतृत्व की भी सराहना की, जिनके प्रयासों से यह बड़ा परिवर्तन धरातल पर उतर सका।हिंदुस्तानी ने BJMS के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव के संघर्ष को भी विशेष रूप से उल्लेखनीय बताया।
उन्होंने कहा की “उनकी सालों की लड़ाई रंग लाई। उनका निरंतर संघर्ष आज परिणाम बनकर सामने आया है। सोहेल हिंदुस्तानी ने कहा कि ये सुधार भारत के श्रम क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे और आने वाले वर्षों में देश की रोजगार संरचना, उद्योग–श्रमिक संबंधों और कार्य संस्कृति को नई दिशा प्रदान करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

