मेरठ 23 नवंबर (आरएनएस )। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने एवं जिला घरेलू उत्पाद आंकलन के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 के मध्य क्करुस्नस् एवं ्रस्स्श्व समिति की मासिक समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी मेरठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन मो. परवेज, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा किया गया।
बैठक में अवगत कराया गया कि उक्त सर्वेक्षणों में चयनित परिवारों एवं उद्यमों से प्राप्त आंकडों के आधार पर प्रदेश में रोजगार, एवं बेरोजगारी की स्थिति तथा अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों (विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार) की वर्तमान स्थिति के अनुमान तैयार किये जायेंगें, जिनके आधार पर घरेलू उत्पाद अनुमान एवं सकल मूल्यवर्धन का आंकलन किया जाएगा जो नीति निर्माण में अत्यन्त उपयोगी होंगे। इसी के साथ बैठक में जिले में चल रहे हृस्स् स्वास्थ्य व पर्यटन के 80 वीं आवृत्ति सर्वेक्षण के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अपर नगर आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अभियन्ता, नगर पालिका/नगर पंचायत एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य हेतु सर्वेक्षणकर्ताओं को सर्वेक्षण क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये तथा जनमानस से भी सर्वेक्षण में सहयोग की अपील की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

