बिलासपुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग से एक युवक और युवती गिर गए। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।घटना बुधवार की बताई जा रही है। जैसे ही स्थानीय लोगों ने दोनों को बिल्डिंग के नीचे घायल अवस्था में देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवती को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।वहीं युवक को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था और दोनों एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि, घटना के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर किसी अन्य परिस्थिति में दोनों बिल्डिंग से गिरे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

