मेरठ 23 नवंबर (आरएनएस )। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का रविवार को यानी आज महाअभियान जनपद में चलाया जा रहा है। इसमें बीएमओ के साथ प्रशासनिक अधिकारी और खुद जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद हैं। चेतावनी जारी की गई है कि जिन मतदाताओं ने एक ही विधानसभा या अन्य विधानसभा से बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र अलग-अलग जगह से ले लिया है। वे सभी मतदाता सिर्फ एक ही गणना प्रपत्र हस्ताक्षर सहित जमा करेंगे। दो या उससे अधिक गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की जाएगी।
एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह का दावा कि 97 फीसदी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर दिए गए हैं। अब मतदाताओं से लेकर डिजिटल ब्योरा करने का कार्य बीएलओ द्वारा कराया जा रहा है।
मतदाता बीएलओ से 2-2, 3-3 बार गणना प्रपत्र ले रहे हैं लेकिन उनको जमा नहीं कर रहे। इसको लेकर बार-बार जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह द्वारा चेतावनी जारी कर रहे कि गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा करें अन्यथा वह वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।
इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को जिले में एसआईआर का महाअभियान चलने की घोषणा कर दी है जिसमें वह खुद भी शामिल रहेंगे। सुबह 7:00 से देर रात तक मतदाताओं से गणना प्रपत्र लेकर डिजिटल ब्योरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
एक ही गणना प्रपत्र जमा करें मतदाता
जनपद में कई मतदाताओं के एक से अधिक एक ही विधानसभा या दूसरी विधानसभा में वोट हैं। एसआईआर में पारदर्शिता को देखते हुए मतदाता सिर्फ एक ही जगह से गणना प्रपत्र लें और वहीं पर जमा करें। दो या दो से अधिक जगह पर गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाता के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी की दर्ज कराई जाएगी। इस प्रकरण में एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

