लखनऊ 23 नवंबर (आरएनएस ) में उस समय हड़कम्प मच गया जब रविवार सुबह लगभग 10:40 बजे उन्नाव के थाना आसिवन क्षेत्र के लोनारीखेड़ा गांव निवासी जगदीश यादव अपने परिजनों के साथ टैंगो-1 बैरियर पर पहुंचे और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित रोक लिया और तुरंत बचाव कर उन्हें सकुशल थाना गौतमपल्ली ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और पूछताछ के साथ-साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के पीछे पुराना भूमि विवाद कारण बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 25 मार्च 2025 को जगदीश यादव के विपक्षी सूरज बली भी टैंगो-3 बैरियर पर इसी प्रकार ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद का निस्तारण करा दिया गया था। इसके बावजूद तनाव जारी रहा और 21 नवंबर 2025 को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें सूरज बली के सिर में चोट आई। इस घटना के बाद सूरज बली की तहरीर पर थाना आसिवन में धारा 191(2), 190(2), 115(2), 357(3), 324(4) क्चहृस् व एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)/5(ड्ड) में मुकदमा दर्ज किया गया।इसी प्रकरण से परेशान होकर रविवार को जगदीश यादव अपने परिजनों सहित कुल 11 लोगों को लेकर आत्मदाह के इरादे से राजधानी पहुंचे। उनका दावा है कि दर्ज मुकदमे में कई निर्दोष लोगों के नाम शामिल कर दिए गए हैं और उनकी ओर से कोई मुकदमा अभी तक पंजीकृत नहीं हुआ है।आत्मदाह का प्रयास करने वालों में जगदीश यादव, कप्तान यादव और उनके परिवार की महिलाएं व बच्चे शामिल थे। इनमें नौ साल के संस्कार, आठ साल के प्रतीक, दस साल के प्रिंस, चार साल की ईशानी व सात साल की इच्छा जैसी मासूम बालिकाएं भी थीं। पुलिस के समय रहते पहुंचने से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

