मीरजापुर 17 जून (आरएनएस)। जिला कारागार में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बंदी की अचानक तबियत बिगडऩे के बाद मौत हुई है।
उसे पिछले दिनों मादक पदार्थ की बिक्री के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दूसरी ओर कैदी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार तबियत बिगडऩे के बाद भी जेल प्रशासन ने उसका उपचार नही कराया। डॉक्टर द्वारा भर्ती करने को बोलने के बाद जेल कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती नहीं किया। परिजनों के अनुसार लापरवाही बरतने के चलते कैदी की मौत हुई है।
बता दे कि जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र के रहने वाले मृतक कैदी नन्हकू सिंह को 5 दिन पूर्व एसओजी टीम ने हेरोइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

