जिलाधिकारी तक पहुंचा मामला: 250 रूपये की शेष राशि वापस कराने की मांग
बस्ती 17 जून (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता महिला पुरुष राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2025 14 जून 2026 को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई । इसको सकुशल संपन्न कराने हेतु कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा के उपरांत कक्ष निरीक्षकों को पारिश्रमिक 750 रुपए प्रदान किया गया जबकि आयोग द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक 1000 रुपए है, जिसमें प्रति कक्ष निरीक्षक 250 रुपए कम दिया गया। अन्यत्र जनपदों में सभी कक्ष निरीक्षकों को पारिश्रमिक के रूप में 1000 रूपया प्रदान किया गया, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही जनपद के उपरोक्त कार्य में लगे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और सभी ने मांग किया कि उन्हें भी पूर्ण पारिश्रमिक प्रदान कराया जाए।संगठन के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी से मिलकर इसकी जांच कराने एवं बकाया पारिश्रमिक दिलाने की मांग किया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। 250 रुपये कम क्यों दिया गया ?इसकी जाँच की जाय ,और बकाया अवशेष धनराशि 250 रूपये शिक्षकों को दिलाया जाय,यदि ऐसा नहीं होता है तो संगठन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
प्रतिनिधिमंडल में ध्रुव नारायण चौधरी, प्रदेश मंत्री, विजेंद्र वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष तौआब अली जिला संयोजक अटेवा, दीपक सिंह प्रेमी मंडलीय महामंत्री अटेवा, डॉक्टर सत्य प्रकाश मौर्य महामंत्री एकजुट, बाबूराम वर्मा प्रवक्ता एकजुट अजय कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष एकजुट सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

