देवेन्द्र प्रताप की पहल पर टेट में मिली राहत-अभय सिंह यादव
बस्ती 17 जून (आरएनएस)। बुधवार को शिक्षको के एक प्रतिनिधि मण्डल ने शिक्षक नेता अभय सिंह यादव के नेतृत्व में गोरखपुर जाकर स्थित आवास पर विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह का शिक्षकों का मुद्दा प्रभावशाली ढंग से विधान परिषद में उठाये जाने और मुख्यमंत्री से मिलकर टेट समस्या के समाधान की पहल के लिये उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि शिक्षक हितों के लिये उनका संघर्ष हर स्तर पर जारी रहेगा।शिक्षक नेता अभय सिंह यादव ने बताया कि टेट के सवाल को लेकर प्रदेश के शिक्षक परेशान थे, ऐसे में एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर विभागीय टेट परीक्षा का अनुरोध किया जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। शिक्षक हितों के लिये यह बडा कदम है। इससे लाखों शिक्षकों को राहत मिली है।परिषदीय शिक्षकों के लंबित वेतन विसंगतियों को दूर कराने के लिएं सदन में उठाते हुए सरकार से मांग किया कि 30 नवंबर 2008 के बाद पदोन्नति प्राप्त सभी शिक्षकों को न्यूनतम बेतन 17140 का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है जो विसंगति पूर्ण है इसको 9 जून 2014 के शासनादेश का पालन कराते हुए शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कराया जाए पुनरीक्षित वेतन प्राप्त होने से वंचित सभी शिक्षकों को उस लाभ से लाभान्वित किया जाए एक ही संवर्ग में दोहरा मापदंड नहीं रह सकता है ।वेतन विसंगति को दूर कराने के सदन में पुरजोर तरीके से रखने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला की पहल पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत किया।एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से नवीन चौधरी, मारूफ खान, सुमन्त सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अजय सिंह, सौरभ तिवारी, चन्द्रशेखर शर्मा सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

