आरोप- न्याय ना मिलने और दहशत से गई जान
प्रयागराज 23 नवंबर (आरएनएस)। बेटे की हत्या के 2 महीने बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों के न पकड़े जाने के कारण दहशत और तनाव में मां की भी मौत हो गई।
ज्ञात हो कि बीते दो महीने पहले सितंबर में अल्लापुर के हैजा अस्पताल में साजन मेहतर नामक व्यक्ति की लाठी डंडे व ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें लगभग 16 लोगों के खिलाफ जॉर्ज टाउन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से ही साजन के परिजन प्रशासन से सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजने की गुहार लगा रहे हैँ।
साजन के पत्नी ने बताया की मेरे पति की हत्या के दो महीने से ज्यादा बीत चुके हैँ लेकिन आज तक पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी। उसने बताया की हर रोज हमें थाने आते देख पुलिस ने खाना पूर्ति करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन मुख्य आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ रही है ना ही उनके घर पर कोई कारवाई कर रही है। जबकि कई बार हमारे घर पर मुख्य आरोपियों के द्वारा लोगों को भेजकर हमें डराया धमकाया भी गया और मुकदमा वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी लेकिन पुलिस ने हिला हवाली करते हुए मामले को हल्के में लिया।
वहीं मृतक साजन की भाभी ने कहा की लगातार डर दबाव और घर के बाहर संदिग्ध लोगों का आना जाना देख और मुख्य आरोपियों का अभी तक गिरफ्तार ना हो पाने के कारण भय वश हमारी बुजुर्ग सास को हार्ट अटैक से मौत हो गयी। साजन के परिजनों की मांग है की जल्द से जल्द अगर मुख्य आरोपी ना पकड़े गए तो हम लोग उच्च अधिकारियों के यहाँ घेराव करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

