दो लोगों की मौत और दो हुए घायल
प्रयागराज 23 नवंबर (आरएनएस)। सोरांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से दो बाइकों पर सवार दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
बताया जाता है कि सोरांव के सरायदत्ते के रहने वाले अमृतलाल और विनोद बाइक से रविवार सुबह किसी काम से जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सरायदीना गांव के दो लोग सवार थे। सभी अभी बरजी गांव के समीप पहुंचे थे कि तीव्र गति से आए ट्रक ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दिया।
हादसे के बाद दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को समीप के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने अमृत लाल व विनोद को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर सोरांव पुलिस पहुंची। पुलिस पकड़े गए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

