सत्यम शुक्ला अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 23 नवंबर (आरएनएस)। प्रयाग क्रिकेट क्लब ने बेसेट क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में अनंत पाल के बहुमुखी ( 44 रन, 56 गेंद, पांच चौके व दो छक्के एवं 4.1 – 0 – 15 – 3 ) प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
रविवार को मिलिनियम मैदान पर बेसेट क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में 148 रन ( रेहान वजहत 54, शिखर 20, लकी निषाद 15 रन, अनंत पाल 3/15, सागर केशरवानी 3/27, अब्दुल करीम 1/19, अयान सिंह 1/27, अर्नव अग्रवाल 1/29 ) पर बनाए। जवाब में प्रयाग क्रिकेट क्लब की टीम ने, 25.3 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन ( वाहे मिश्रा 48, अनंत पाल 44, अर्नव अग्रवाल 13 अविजित रन, अर्शलन 1/15, शिखर 1/20, कृष्णा 1/22 ) पर बना लिए। मैच के बाद इस मैच के मुख्य अतिथि पूर्व दिलीप ट्रॉफी खिलाड़ी रितेश जायसवाल ने अनंत पाल को मैन ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

