प्रयागराज 23 नवंबर (आरएनएस)। डीएसए क्लब और देव स्पोट्र्स क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएसए के बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज स्वयं चौरसिया (7.1-1-30-5) और वाईएमसीए के ऑफ स्पिनर सनी यादव (7-2-16-4) ने अचूक गेंदबाजी की।
वाईएमसीए मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए वाईएमसीए ने 22.1 ओवर में 71 रन (अभिनव कुमार 22, स्वयं चौरसिया 5/30, विराट पांडेय 2/04) बनाए।
जवाब में डीएसए क्लब की टीम 14.1 ओवर में 6 विकेट पर 74 रन (जैद 27, मोहम्मद ताहा 13 नाबाद, सनी यादव 4/16, अभिनव सिंह 1/22) बना लिए। मैच में खुर्शीद अहमद व रवि केसरवानी ने अंपायरिंग एवं नेहा श्रीवास्तव ने स्कोरिंग की।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर देव स्पोट्र्स क्लब ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन (यशस्वी मिश्रा 54 नाबाद, उत्कर्ष सरोज 34, शिव सिंह 22, मानस त्रिपाठी 3/34, विवेक 2/19, कुशल पांडेय 1/23) बनाए। जवाब में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की टीम 29 ओवर में 91 रन (मानस त्रिपाठी 27, दिव्यांश कुमार 21, युवराज शुक्ला 3/09, आदित्य विश्वकर्मा 2/17, शिव सिंह 2/20) पर सिमट गई। मैच में विपिन यादव व नितिन मिश्र अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

