शिवम का हरफनमौला प्रदर्शन
प्रयागराज 23 नवंबर (आरएनएस)। सेंट पीटर्स क्लब और भानु प्रताप क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
सेंट पीटर्स क्लब के शिवम यादव ने बहुमुखी प्रदर्शन (78 रन एवं दो विकेट) किया।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में सेंट पीटर्स क्लब ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन (शिवम यादव 78 नाबाद,अथर्व शुक्ला 14, ऋषि खरे 3/27, वंदना 2/36, नयन शुक्ला, विराज कुमार व निपुण श्रीवास्तव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में एसके साहू क्लब की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 102 रन (अथर्व शुक्ला 36, अथर्व 22, अब्दुल अहद 3/23, अनिकेत मौर्य 2/12, शिवम यादव 2/21, अंश सरोज व अथर्व शुक्ला एक-एक विकेट) ही बना सकी। शिवम यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चक हरिहरन झूसी मैदान पर भानु प्रताप क्लब ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन (ओम जायसवाल 53, प्रतीक यादव 31, प्रत्यूष त्रिपाठी 13, अंकुश सिंह 2/14, सार्थक यादव आभास व सुजीत सरोज एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में वर्मा क्लब की टीम 25 ओवर में 128 रन (श्रेयांश शुक्ला 53 निष्कर्ष 22 प्रियदर्शी सिंह 3/08, राज विश्वकर्मा 2/17, रितेश 2/23, अरनव सिंह 1/11) पर सिमट गई। प्रियदर्शी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

