प्रयागराज 23 नवंबर (आरएनएस)। ऑडिट सप्ताह– 2025 के अवसर पर आज डॉ. सुरेंद्र कुमार, महालेखाकार के मार्गदर्शन में महालेखाकार कार्यालय में प्रभागीय लेखाकार संवर्ग हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जनपदों में तैनात 100 से अधिक प्रभागीय लेखाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में राज कुमार, प्रधान महालेखाकार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई एवं प्रदेश के विभिन्न कार्य प्रभागों में लेखा प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के संबंध में सार्थक विचार-विमर्श हुआ। अभिषेक कुमार, वरिष्ठ उप महालेखाकार एवं राजेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ उप महालेखाकार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

