अयोध्या 23 नवंबर (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर स्थित अरुणिमा सिन्हा स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर में अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग महिला पुरुष प्रतियोगिता के अन्तर्गत महिला एवं पुरुष वर्ग में रोचक एवं संघर्षपूर्ण मुक़ाबला देखने को मिला। महिला वर्ग की 45 से 48 किलोग्राम भार कैटेगरी में नेहा, सरयू महाविद्यालय, गोण्डा ने गोल्ड मेडल, पारुल, रोहित मेमोरियल पी जी महाविद्यालय, सुल्तानपुर ने सिल्वर मेडल, 47 से 51 किलोग्राम भार कैटेगरी में आंचल सिंह, नंदिनी नगर महाविद्यालय, गोण्डा ने गोल्ड मेडल, 51 से 54 किलोग्राम भार कैटेगरी में रघुकुल महिला महाविद्यालय, गोण्डा की अर्पिता कुशवाहा ने गोल्ड मेडल, 54 से 57 किलोग्राम भार कैटेगरी में, नंदिनी नगर महाविद्यालय, गोण्डा की रेबीन ने गोल्ड मेडल, नंदिनी नगर महाविद्यालय, गोण्डा की सृष्टि गुप्ता ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 57 से 60 किलोग्राम भार कैटेगरी में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर की मधु ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कीड़ा परिषद सचिव डॉ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरी तरफ पुरुष वर्ग के मुकाबलों में 47 से 50 किलोग्राम भार कैटेगरी में शौर्य कुमार पटवा, बाबा भोलेनाथ महाविद्यालय, सुल्तानपुर ने गोल्ड मेडल, 50 से 55 किलोग्राम भार कैटेगरी में पीयूष , संत भीखदास रामजस महाविद्यालय, अयोध्या ने गोल्ड मेडल, दिल मोहम्मद, संत भीखदास रामजस महाविद्यालय, अयोध्या ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 55 से 60 किलोग्राम भार कैटेगरी में हर्ष पाठक, संत भीखदास रामजस महाविद्यालय, अयोध्या ने गोल्ड मेडल, पंकज गुप्ता, नंदिनी नगर महाविद्यालय, गोण्डा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 60 से 65 किलोग्राम भार कैटेगरी में आलोक नाथ प्रजापति, नंदिनी नगर महाविद्यालय, गोण्डा ने गोल्ड मेडल, देव इंद्रावती पीजी महाविद्यालय, अम्बेडकर नगर के विनय पल,ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 65 से 70 किलोग्राम भार कैटेगरी में शिवांश त्रिपाठी, डॉ . राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर ने गोल्ड मेडल, के. एन.आई.सुल्तानपुर के रूद्र प्रताप सिंह, ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 70 से 75 किलोग्राम भार कैटेगरी में आशुतोष सिंह, संत भीखदास रामजस महाविद्यालय, अयोध्या ने गोल्ड मेडल, आयुष प्रभात चौधरी, के .एन. आई. पी.एस. एस., सुल्तानपुर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 75 से 80 किलोग्राम भार कैटेगरी में आयुष गुप्ता, आर.आर .पी .जी. महाविद्यालय, अमेठी ने गोल्ड मेडल, अस्मित यादव, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर, अयोध्या ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 80 से 85 किलोग्राम भार कैटेगरी में कार्तिक, देव इंद्रावती पीजी महाविद्यालय, अम्बेडकर ने गोल्ड मेडल, प्रियांशु डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 90 $ किलोगाम भार कैटेगरी में अर्पित सिंह, संत भीखदास रामजस महाविद्यालय अयोध्या ने गोल्ड मेडल, हर्षित तिवारी, साकेत पी जी महाविद्यालय, अयोध्या ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता परिणाम की जानकारी उपसचिव कीड़ा डॉ अनुराग पांडेय ने दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

