अयोध्या 23 नवंबर (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा खेल एवं योग विज्ञान संस्थान के एसोसिएट प्रो. डॉ अनिल कुमार मिश्र ने अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सबरागमुवा विश्वविद्यालय श्रीलंका में अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में लगभग 28 देशों को भागीदारी करने का मौका मिला। डॉ. मिश्र की इस उपलब्धि पर कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह, संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस मिश्र, डॉ. कपिल राणा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अनुराग पांडे, संघर्ष सिंह, देवेंद्र वर्मा, मंगलम सिंह, मोहनी पांडे, स्वाति उपाध्याय, अनुराग सोनी सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

