अयोध्या 23 नवंबर (आरएनएस)। जिला चिकित्सालय अयोध्या को दो व्हील चेयर दान स्वरूप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय चौधरी को भेंट दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री श्री महाशक्ति दुर्गा पूजा मकबरा के संस्थापक रहे जगन्नाथ जायसवाल की स्मृति में उनके पुत्र गौरव जयसवाल सौरभ जयसवाल कृष्णा जायसवाल ने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी ओपीडी पहुंचकर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय चौधरी को दो व्हील चेयर प्रदान किया जिससे मरीजों को होने वाली कठिनाइयां से निजात मिलेगा। इस दौरान इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर आशीष पाठक फार्मासिस्ट विजय वर्मा संजय गुप्ता संजीव गुप्ता हनुमत दुबे सर्वेश श्रीवास्तव एवं अस्पताल प्रबंधक राजेंद्र तिवारी अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

