अयोध्या 23 नवंबर (आरएनएस)। कचहरी सीरियल ब्लास्ट की 18वीं बरसी पर कचहरी परिसर में दिवंगत अधिवक्ता पंडित राधिका प्रसाद मिश्र , स्टांप वेंडर ओम प्रकाश पांडे, मुंशी फागुराम, वादकारी केसरी को अधिवक्ताओं ने किया नमन ,पंडित राधिका प्रसाद मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया नमन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि आज के दिन ही कचहरी में ब्लास्ट हुआ था जिसमें राधिका प्रसाद मिश्र सहित अन्य का देहांत हो गया था हम सभी उनको नमन करते हैं। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत अयोध्या के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए कहा कि आज 18 वर्ष बीत गए फिर भी वह सब यादें ताजा हो जाती हैं पंडित जी इसी स्थान पर बैठते थे , हम सभी इस पुण्य आत्मा को बारंबार नमन करते हैं और जिला प्रशासन से यह मांग करते हैं की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं ,नमन करने वालों में प्रमुख रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ,अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता ,राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अधिवक्ता इंद्रमणि त्रिपाठी, पवन कुमार तिवारी, गौतम यादव ,कर्मचारी राधेश्याम तिवारी ,प्रद्युम्न तिवारी लोग रहे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

