करनैलगंज(गोण्डा) 23 नवंबर। कोतवाली पुलिस द्वारा मोहल्ला सुक्खा पुरवा में रविवार को बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, जागरूकता और अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में टीम ने 112, 1090, 181, 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया। छोटे बच्चों को गुड टच–बैड टच की जानकारी दी गई तथा अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई। टीम ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया पर गोपनीयता और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक, मानसिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भी अभियान है। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुधीर यादव, उपनिरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव और आरक्षी सुष्मिता सेन गौतम शामिल रहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

