लखनऊ 23 नवंबर (आरएनएस )उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (स्ढ्ढक्र) के तहत प्रदेश के प्रत्येक मतदाता से अपील की है कि वे अपने गणना प्रपत्र को सही-सही भरकर हस्ताक्षर सहित 4 दिसंबर तक अपने मतदेय स्थल के बीएलओ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि मतदाता अपने या अपने परिजनों का विवरण वर्ष 2003 की मतदाता सूची में खोजने के लिए द्धह्लह्लश्चह्य:ञ्चञ्च1शह्लद्गह्म्ह्य-द्गष्द्ब-द्दश1-द्बठ्ठ पोर्टल पर स्द्गड्डह्म्ष्द्ध ङ्घशह्वह्म् हृड्डद्वद्ग द्बठ्ठ रुड्डह्यह्ल स्ढ्ढक्र विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। स्द्गड्डह्म्ष्द्ध ड्ढ4 श्वद्यद्गष्ह्लशह्म् ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य पर जाकर किसी भी मतदाता की जानकारी आसानी से देखी जा सकती है। यदि वर्ष 2002-2004 के दौरान मतदाता किसी अन्य राज्य में रहा हो, तो उस अवधि की मतदाता सूची भी उसी पोर्टल पर उपलब्ध है। गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने की सुविधा भी वेबसाइट पर दी गई है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता पोर्टल पर अपने श्वक्कढ्ढष्ट नंबर दर्ज कर अपने बीएलओ का नाम और फोन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही क्चशशद्म ड्ड ष्ड्डद्यद्य 2द्बह्लद्ध 4शह्वह्म् क्चरुह्र सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से बीएलओ को यह सूचना मिलती है कि संबंधित मतदाता उनसे बात करना चाहता है। निर्देश दिए गए हैं कि बीएलओ 48 घंटे के भीतर मतदाता को वापस कॉल करें। इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए मतदाता 1950 हेल्पलाइन (जनपद के स्ञ्जष्ठ कोड के साथ) पर संपर्क कर सकते हैं, जहाँ जिला संपर्क केंद्र के कर्मचारी आवश्यक सहायता प्रदान करते हैं।उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में अधिक हेल्प डेस्क स्थापित करने और प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती के निर्देश सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को दिए गए हैं। अब तक प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का संग्रह और डिजिटाइजेशन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से स्ढ्ढक्र प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि विशेषकर शहरी क्षेत्रों में जहाँ बीएलओ स्थानीय कर्मचारी नहीं होते, वहाँ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को भी सहयोग देना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके जनपद के प्रत्येक गाँव, मजरों, मोहल्लों, कॉलोनियों और बस्तियों में रहने वाले हर मतदाता को गणना प्रपत्र अवश्य उपलब्ध कराया जाए। किसी भी क्षेत्र को बीएलओ के भ्रमण से छूटने नहीं दिया जाएगा। साथ ही सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अपने जिले में स्ढ्ढक्र प्रक्रिया को समय पर पूर्ण करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

