रायपुर, 23 नवम्बर 2025(आरएनएस)
राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 को लेकर सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा आज सी–4 सिविल लाइंस रायपुर में की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) अमित कुमार अतिरिका ने की।
बैठक में वीवीआईपी, वीआईपी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन के दौरान सुरक्षा प्रबंध, समन्वय व्यवस्था, तथा व्यवहारिक दक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। डीजी अतिरिका ने आयोजन के दौरान तैनात सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे
- सुरक्षा व्यवस्थाओं को अत्यंत सतर्कता से संचालित करें,
- आगंतुकों से शालीन एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार रखें,
- सभी इकाइयों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करें।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से सुझाव भी आमंत्रित किए और सभी व्यवहारिक एवं सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित अधिकारी:
- आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण पुमु. रायपुर
- अमित गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय रायपुर
- ध्रुव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
- अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर
- डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, रेंज बिलासपुर
- एम.एल. कोटवानी
- एम.आर. अहिरे, उप पुलिस महानिरीक्षक
- शंकरलाल बघेल, उप पुलिस महानिरीक्षक
- डॉ. उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर
साथ ही रायपुर के सभी अपर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।सभी अधिकारियों ने सम्मेलन के दौरान शहर में यातायात, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा घेरा, संवेदनशील स्थानों की निगरानी तथा नियंत्रण कक्ष के साथ त्वरित सूचना आदान–प्रदान को और अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की। 


















