000 सालभर में मारे गए 320 नक्सली, सुरक्षा एजेंसियों की नीति कारगर
जगदलपुर, 24 नवंबर (आरएनएस)। । साल 2025 माओवादी संगठन के लिए सिर्फ नुकसान का वर्ष नहीं, बल्कि उनकी लगातार कमजोर हो रही रणनीति का खुला इशारा बनकर सामने आया है। पहली बार माओवादी संगठन ने अपने ही दस्तावेज में स्वीकार किया है कि बीते एक साल में देशभर में सुरक्षा बलों के दबाव और ऑपरेशनों के चलते उनका कैडर भारी संख्या में खत्म हुआ है।दरअसल, क्करुत्र्र की 25वीं वर्षगांठ पर माओवादियों की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने 17 पन्नों की बुकलेट जारी की है, जिसमें दिसंबर 2024 से नवंबर 2025 तक के भीतर 320 माओवादियों के मारे जाने की बात मानी गई है। यह आंकड़ा सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि यह संकेत है कि संगठन अब अपनी ताकत बचाने में असफल हो रहा है।बुकलेट के अनुसार, मारे गए लोगों में पोलित ब्यूरो महासचिव बसवराजू और 8 केंद्रीय समिति सदस्य शामिल हैं। इतना ही नहीं, 15 स्टेट कमेटी सदस्यों के खत्म होने की बात भी स्वीकार की गई है, यानी टॉप लेवल लीडरशिप में अब सबसे बड़ा खालीपन पैदा हो चुका है।विशेषज्ञों का कहना है कि माओवादी नेतृत्व का इस तरह नुकसान कबूलना, उनके अंदरूनी टूटन और रणनीतिक विफलता का सबसे बड़ा संकेत है। वहीं दूसरी ओर, सुरक्षा बल इसे अपनी निरंतर रणनीति और ग्राउंड-लेवल इंटेलिजेंस की जीत के रूप में देख रहे हैं। माओवादी संगठन ने वर्षगांठ 2 से 8 दिसंबर तक क्करुत्र्र की 25वीं वर्षगांठ मनाने का ऐलान भी किया है, लेकिन जमीन पर उनकी कम होती पकड़ अब खुद संगठन के दस्तावेजों में दिखाई देने लगी है।
त्रिपाठी
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

