रायगढ़, 24 नवम्बर (आरएनएस)। जिले के जामगांव स्थित एमएसपी स्टील प्लांट में एक दुखद हादसा हुआ है। प्लांट में एक कर्मचारी की कन्वेयर बेल्ट में फंसने से मौत हो गई। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक कर्मचारी की पहचान लक्ष्मण साहू, निवासी अमोरा (जांजगीर) के रूप में हुई है। वह रोज की तरह अपने शिफ्ट ड्यूटी में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका हाथ कन्वेयर बेल्ट में फंस गया और वह उसी की तरफ खिंचता चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
त्रिपाठी
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

