जौनपुर 24 नवंबर (आरएनएस)। व्यापार प्रतिनिधि मंडल चौकियां इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा शीतला धाम चौकियां के एक लॉन में की गई । मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह , जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू,जिला संयुक्त मंत्री विजय केडिया की उपस्थिति रही ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौकियां इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया । चौकिया इकाई के अध्यक्ष द्वारा अपनी कमेटी की घोषणा की गई । जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश का व्यापारियों के हितों में काम करने वाला सर्वोच्च संगठन है जो की निरंतर व्यापारी समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है । संचालन योगेश साहू ने किया।अध्यक्ष अभिषेक यादव, महामंत्री विराज श्री माली कोषाध्यक्ष, नीरज मौर्य ,सह कोषाध्यक्ष- नितेश मौर्य ,संगठन मंत्री अभिषेक जायसवाल, सरोज मौर्य, अमित कुमार यादव, राजेश कुमार मौर्य ,उपाध्यक्ष- रतन सोनकर, चंदन जायसवाल, कैलाश नाथ यादव, चंदन पांडे, प्रेमचंद मौर्य, लालमनि सैनी, नगर मंत्री- राजेश प्रजापति, रविंद्र यादव, शिवम विश्वकर्मा, रमेश चंद्र यादव, कृष्णकांत मौर्य, मीडिया प्रभारी शिवम मोदनवाल, संयुक्त मंत्री- विनोद कुमार यादव, कृष्णकांत मौर्य, विनय यादव, अभिजीत यादव, राम हरक यादव, सुनील कुमार गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी राजन कुमार बनाये गये।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

