जौनपुर 24 नवंबर (आरएनएस)। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाम मुक्त व दुर्घटना रहित बनाने के लिये दिन के समय में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल, व मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोडकर) नो एंट्री (भारी वाहन प्रवेश वर्जित) की व्यवस्था लागू किया गया था। जो समय प्रात: 11.00 बजे से शाम 17.00 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहता है।वर्तमान में वैवाहिक लग्न कार्यक्रम के कारण शाम के समय सडकों पर लगने वाले जाम के दृष्टिगत जाम व दुर्घटना से बचाव हेतू 24 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक नो एंट्री का समय प्रात: 11 से रात्रि 21 बजे तक जारी रहेगा ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

