जौनपुर 24 नवंबर (आरएनएस)। फेडरेशन ऑफ मेडिकल ऐंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया और राज्य संगठन उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल ऐंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के आह्वान पर यूपीएमएसआर की जिला इकाई ने मजदूर विरोधी 4 श्रम संहिताओं को लागू करने के विरोध में एवं सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइ ऐक्ट को समाप्त किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा ।राज्य कमेटी सदस्य अजय चौरसिया ने इन चारों श्रम कोड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और श्रमिकों के अधिकारों को खत्म कर दिया गया है के बारे मे विस्तार से अपने सदस्यों के बीच रखा और कहा कि सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइज को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने किया । इस प्रोग्राम में सभी कार्यकारणी सदस्य और करीब 50 से अधिक मेंबर और सीटू के जिला सचिव किरन शंकर रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

