जौनपुर 24 नवंबर (आरएनएस)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत के वरिष्ठ शिक्षक राजधारी दुबे ने फीता काटकर किया।प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड बालक वर्ग में कुसियाबहार विद्यालय के सूरज ने प्रथम तथा सुइथाकला के निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कुसियाबहार की नैंसी प्रथम और मुस्तफाबाद की श्वेता द्वितीय रही। बालक वर्ग 100 मीटर दौड में ईशापुर विद्यालय के आयुष ने प्रथम और घमहा का पूरा के आर्यन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड में पलिया के सत्यम प्रथम और सुइथाकला के आयुष द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कुसियाबहार की खुशबू ने प्रथम एवं शेखाही विद्यालय से दीपांजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय कुसियाबहार की टीम प्रथम और सुइथाकला की टीम द्वितीय स्थान पर रही।कार्यक्रम का संचालन त्रिवेणी प्रसाद एवं अरविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार सहित न्याय पंचायत के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

