प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस)। एक तरफ जिलाधिकारी समय वरिष्ठ अधिकारी एसआईआर अभियान को सफल करने में लगे हैं तो दूसरी तरफ एसआईआर के दौरान हंगामा, कहासुनी या विवाद आए दिन सामने आ रहे हैं। अब करेली क्षेत्र के एक बीएलओ के सुपरवाइजर पर धमकी देने का आरोप लगा है। धमकी देते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।
वोटर के द्वारा दुविधा दूर करने हेतु पूछे गए सवाल पर वह भड़क जाते हैं। भोजपुरी में कहते हैं कि ई सब धमकी न देव, गीदड़ भभकी कहीं और देव… चलो जाओ… तुमरे खिलाफ ऐसा केस बना देंगे कि दिमाग सही होई जाई। उखाड़ न पाओगे एक रोंवा। चलो जाओ। तुम्हारी आरती उतारें न हम। बात न करो, कौन हो चलो जाओ।
मामला करेली क्षेत्र के यूनिटी पब्लिक स्कूल पर बने बूथ का है। यहां 10 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। यहां एक सुपरवाइजर भी तैनात है। सुपरवाइजर का नाम मेरर्विन लाटियर है। यहां करीब 18 से 19 हजार वोटरों को लेकर एसआईआर होना है।
दरअसल, उस स्कूल में ही बूथ संख्या 121 पर जिस बीएलओ की ड्यूटी लगी है, वह कई दिनों से बूथ पर नहीं पहुंचा था। बीएलओ के नहीं पहुंचने से परेशान लोगों ने हंगामा कर दिया। सुपरवाइजर से सवाल किए थे तो वह भड़क गए।
बूथ पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि लोग भटक रहे हैं। कोई बताने वाला नहीं है। बीएलओ तो फॉर्म कतई नहीं भर रहे। पाठक जी नाम के एक बीएलओ हैं, वो आ ही नहीं रहे हैं। लोग परेशान होकर वापस जा रहे। वोटर्स का कहना है कि फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। यूनिटी में मैं पांच दिन से दौड़ रहा हूं। उदयजी आ ही नहीं रहे हैं। फोन काट दे रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

