प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस)। यातायात माह 2025, साइबर क्राइम एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत कमिश्नरेट प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आज जगत तारण गोल्डन जुबली स्कूल एवं कर्नलगंज इंटर कॉलेज में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा तथा मिशन शक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक प्रदान की गई।
थाना जॉर्ज टाउन की महिला उप निरीक्षक मोज़बीन बानो द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही टोल फ्री नंबरों के माध्यम से आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों को भी विस्तार से समझाया गया। साइबर अपराध प्रकोष्ठ से उप निरीक्षक दिव्या गुप्ता एवं आरक्षी कोमल वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यातायात उप निरीक्षक इंद्रपाल वर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सचिव संतोष कुमार ने अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस जागरूकता अभियान की कड़ी बनकर समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें तथा किसी भी प्रकार के लालच में आकर गलत कदम न उठाएं। जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरिंदम घोष एवं सुश्री सुष्मिता कांगो ने की।उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिका में मनोज दुबे, स्मिता, पिंकी मुखर्जी, आकांक्षा सिंह, कपिल द्विवेदी, पीयूष कुमार सिंह, इंदु बाला गोयल, रोशनी दत्त, ज्योति श्रीवास्तव, व विद्यालय प्रधानाचार्य को उत्कृष्ट कार्य और सहयोग हेतु प्रशंसा पत्र देकर के सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में कर्नलगंज इंटर कॉलेज के बच्चों अध्यापकों को भी उपरोक्त जानकारी अधिकारियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

