प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस)। चुनाव में एडवोकेट अशोक निगम उपाध्यक्ष और महासचिव शुभ नारायण चुने गए। वहीं संतोष मिश्रा सचिव पद के लिए भरी मतों से जीते। सुशील कुमार मिश्र भी सचिव बने। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अशोक ओझा को मिली।
बताते चले कि प्रयागराज में रह रहे कई हजार पुलिस पेंशनर्स के सुख दुख में आगे आने की जिम्मेदारी इन पदाधिकारियों के कंधे पर होगी। उनके चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल हो टीए बिल हो या अन्य किसी प्रकार की मदद वह सब इन्हें करने के लिए तैयार रहना होगा। विजय श्री हासिल करने वाले सभी पदाधिकारियों का प्रयागराज के हर क्षेत्र में आवासित रिटायर कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, उप निरीक्षक, निरीक्षक, उपाधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में आमंत्रित कर सभी विजई प्रत्याशियों का सम्मान किया जा रहा है।
यह चुनाव हाल ही में 15 नवंबर को पुलिस लाइंस प्रांगण में प्रयागराज पुलिस कमिश्नर द्वारा नामित डिप्टी पुलिस कमिश्नर तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने कराया था। बताते चले कि बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ ने ड्यूटी में लगकर पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया गया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

