नाजरेथ हास्पिटल में आज नहीं चली ओपीडी
प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस)। प्रयागराज के नाजरेथ हॉस्पिटल में घुसकर डॉ. आरपी शुक्ला को पीटने वालों पर आज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, घटना शनिवार की है। डॉक्टर ने पुलिस ने दी तहरीर में बताया है कि शनिवार को वह दोपहर में अपनी ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज कर रहे थे।
उसी समय कुछ लोगों ने ओपीडी में घुसकर उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा है। गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया है। इसके बाद इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन इस घटना को लेकर आगे आ गया। संबंधित लोगों पर एफआईआर की मांग की जाने लगी थी। इसके बाद डॉ. आरपी शुक्ला की तहरीर पर पुलिस एक नामजद समेत 6-7 लोगों पर यह एफआईआर दर्ज की है।
वहीं, इस घटना के विरोध में आज सोमवार को नाजरेथ हास्पिटल में ओपीडी नहीं चली। जो भी डॉक्टर्स व स्टाफ अस्पताल में काम कर रहे थे वह बांह पर काला फीता बांधकर इस घटना का विरोध कर रहे थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

