प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस)। मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर एम. वेंकटेश नायक के मामले में संस्थान बैकफुट पर आ गया है। निलंबित किए गए प्रो. वेंकटेश का निलंबन आज सोमवार को बहाल कर दिया गया है। वहीं, एमएनएनआईटी के जन संपर्क अधिकारी विकास श्रीवास्तव का कहना है कि एम. वेंकटेश ने माफी मांग ली है इसलिए उनका निलंबन वापस कर दिया गया है।
बता दें कि सितंबर में ही वेंकटेश को निलंबित किया गया था। दरअसल, वेंकटेश ने आरोप लगाया था कि अनुसूचित जन जाति के होने की वजह से उनका उत्पीडऩ किया जा रहा है। उन्होंने कुछ प्रोफेसरों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के फैकल्टी डॉक्टर वेंकटेश को पिछले दो महीने से निलंबन करके उनकी तनख्वाह और अकादमी जिम्मेदारियां से वंचित कर दिया गया था। इसके खिलाफ एमएनएनआईटी गेट पर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया गया था।
आइसा नेताओं का दावा है कि इसी आंदोलन के दबाव में आकर एमएनएनआइटी प्रशासन द्वारा निलंबन वापस ले लिया गया है जो स्पष्ट रूप से आंदोलन की जीत है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

