प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस)। हमीदिया गल्र्स डिग्री कालेज में पूर्व में 21 नवंबर 2025 को हुए छात्र परिषद चुनाव 2025 का परिणाम दोपहर 1:00 बजे घोषित हुआ। परिणाम के लिए आज छात्राओं में सुबह से उत्साह था।
छात्र परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुमारी रागिनी सेन बीए प्रथम वर्ष ,उपाध्यक्ष पद के लिए कुमारी तूबा हैदर बीवोक सॉफ्टवेयर तृतीय सेमेस्टर, महासचिव पद के लिए कुमारी श्रेया सिंह बीवोक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए कुमारी ज़ोया खान बीकॉम द्वितीय वर्ष ने भारी मतों से विजय प्राप्त किया।
प्राचार्या प्रोफेसर नासेहा उस्मानी ने परिणाम घोषित किया। प्रोफेसर इरम फरीद उस्मानी ने चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी को निभाया उनके साथ डॉ शबाना अजीज, डॉ गुलशन अख्तर बीए संकाय,तजीन फात्मा, रुकैय्या अंसारी बीवोक संकाय तथा श्रीमती शर्मीन फात्मा एमए संकाय मतदान अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने तथा परिणाम को तैयार कराने में सहयोग दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

