लखनऊ 24 नवंबर (आरएनएस)। सोमवार सुबह लगभग 09:35 बजे बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर मनोज वर्मा और अकाउंटेंट उपेंद्र सिंह निजी क्रेटा कार (क्क32 रू्र 9228) से लखनऊ से बैंक ऑफ इंडिया, मोहान शाखा, जनपद उन्नाव जा रहे थे। मोहन रोड पर मदारपुर पेट्रोल पंप से आगे उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दोनों को चोटें आईं।सूचना मिलते ही थाना स्थानीय की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान बैंक के अन्य कर्मचारी भी पहुंच चुके थे, जिन्होंने दोनों घायलों को ग्लोब हॉस्पिटल, मोहान, उन्नाव ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार मनोज वर्मा के सिर में चोट है, जबकि उपेंद्र सिंह के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जारी है।परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। उनके सहकर्मी शशांक कुमार हॉस्पिटल में मौजूद हैं। घटनास्थल पर स्थिति सामान्य बताई गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

