लखनऊ 24 नवंबर (आरएनएस)। सोमवार 24 नवंबर 2025 को थाना स्थानीय को सूचना मिली कि डीएलएफ गार्डन सिटी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा, जो मूलरूप से जहानाबाद, बिहार के रहने वाले हैं, अपने लखनऊ स्थित घर में अकेले रहते हैं। पिछले मंगलवार को निजी कार्य से बिहार जाने के बाद से उनका मकान बंद था। इसी बीच अज्ञात समय में किसी अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान बंद होने के कारण घटना का पता देर से चल सका।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया।मालिक प्रमोद कुमार शर्मा से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे दो दिन बाद बिहार से लौटेंगे, जिसके बाद चोरी गए सामान का विवरण और तहरीर उपलब्ध कराएंगे। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगीथाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा इस प्रकरण की जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

