लखनऊ 24 नवंबर ( आरएनएस ) 24 नवंबर 2025उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने ठंड के मौसम को देखते हुए सभी जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की सभी गौशालाओं का एक सप्ताह के भीतर सघन निरीक्षण हर हाल में पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विधान भवन स्थित कार्यालय में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि गौवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल, अलाव, भूसा, गर्माहट देने वाली व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। पशुचिकित्साधिकारी नियमित रूप से आश्रय स्थलों पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं और उपचार की व्यवस्था देखें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला स्तर पर नोडल अधिकारी चारा, भूसा, पानी, रोशनी और आश्रय से जुड़ी सभी सुविधाओं की समय-समय पर जांच करें। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और मंडल स्तरीय अपर निदेशक प्रतिदिन कम से कम एक गौशाला का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि सीवीओ जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर सभी गौशालाओं का सघन निरीक्षण सुनिश्चित कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।पशुधन मंत्री ने कहा कि योगी सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंश शेड, पानी पीने की चरहिया, खडंजा आदि मजबूत और व्यवस्थित तरीके से बनाए जाएँ। यदि किसी गौ आश्रय स्थल में अव्यवस्था की शिकायत मिलती है, तो तत्काल सुधार किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।मंत्री ने मंडलवार निरीक्षण भी निर्धारित किए हैं।प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम—गोरखपुर एवं अयोध्या मंडलदुग्ध आयुक्त के. धनलक्ष्मी—लखनऊ एवं कानपुर मंडलएमडी पीसीडीएफ वैभव श्रीवास्तव—सहारनपुर एवं मेरठविशेष सचिव देवेंद्र पांडेय—आगरा एवं अलीगढ़विशेष सचिव राम सहाय यादव—प्रयागराज एवं चित्रकूटनिदेशक पशुपालन—मुरादाबाद एवं बरेलीदेशज रोग नियंत्रण—बस्ती एवं देवीपाटनसीईओ एलडीबी—झांसी मंडलअपर निदेशक डॉ. संगीता तिवारी—वाराणसी एवं
आजमगढ़अपर निदेशक डॉ. अरविंद कुमार—मिर्जापुर मंडलसमीक्षा बैठक में विशेष सचिव देवेंद्र पाण्डेय, एमडी पीसीडीएफ वैभव श्रीवास्तव, दुग्ध आयुक्त के. धनलक्ष्मी, विशेष सचिव राम सहाय यादव, निदेशक पशुपालन डॉ. योगेंद्र पवार, संयुक्त निदेशक एलडीबी डॉ. पी.एन. सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

