लखनऊ 24 नवंबर ( आरएनएस ) 24 नवंबर 2025विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय, लखनऊ द्वारा रायबरेली के विकास खण्ड सरेनी के ग्राम पहुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक विरासत विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को प्रदेश की पुरातात्त्विक धरोहर और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य प्रमुख रहा।
आयोजित छायाचित्र प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा शिवांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 5 की स्वेता द्वितीय स्थान पर रही, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 8 के नितेश को तृतीय स्थान मिला। इसके अतिरिक्त कक्षा 8 की नीतू, शाहीन और वर्षा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।सभी विजेता छात्रों को उपहार और प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालय के ई. प्रधानाध्यापक रणंजय सिंह, सहायक अध्यापक आशुतोष सिंह, अतुल कुमार सिंह, विमला सिंह, विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा पुरातत्व विभाग के मनोज कुमार रावत, अभिषेक कुमार और अनुराग तिवारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को प्रदेश की पुरातात्त्विक धरोहरों का महत्व और संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

