लखनऊ ( आरएनएस )। 24 नवंबर 2025विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर सोमवार को प्राथमिक विद्यालय, रामपुर नवीन, गोरखपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कल्पनाशीलता और कला कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में उज्ज्वल ने प्रथम, साक्षी सिंह ने द्वितीय और रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा नैन्सी रावत और आरती सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी डॉ. कृष्ण मोहन दुबे ने छात्रों को विरासत के महत्व और धरोहर संरक्षण की आवश्यकता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धरोहरों के संरक्षण में बच्चों की जागरूकता और सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।प्रधानाध्यापिका बृज बाला तिवारी ने इस आयोजन को छात्रों के लिए उपयोगी, प्रेरणादायक और प्रतियोगी भावना को बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई गोरखपुर की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई गोरखपुर से अनीता मांझी, दुर्गेश कुमार सिंह और प्रवीन कुमार उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

