लखनऊ : ( आरएनएस ) 24 नवंबर, 2025प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत वाराणसी में सड़क और नाली निर्माण से जुड़े चार महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी प्रदान की है। नियोजन विभाग द्वारा जारी शासनादेश की प्रति जिलाधिकारी वाराणसी को भेज दी गई है।जारी आदेश के अनुसार चंदापुर से पटेल बस्ती होते हुए अमरपट्टी तक लेपन और सीसी रोड निर्माण के लिए 16.19 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम कुरौली में शारदा सहायक नहर से धन्नू राजभर के घर, परदेशी राजभर के घर से होते हुए स्व. रामसूरत के मकान से बीबीसी के आगे मंडी परिषद रोड तक सीसी रोड निर्माण के लिए 12 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। छीतमपुर धौरहरा मार्ग से गोलधमकवा, राजेश चौबे पत्रकार के घर से कउवापुर तक सड़क निर्माण हेतु 12.68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पाण्डेयपुर वार्ड के इंदिरा नगर कॉलोनी टकटकपुर में रमेश सिंह के मकान से पर्थगृहस्ती जनरल स्टोर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 11.24 लाख रुपये जारी किए गए हैं।इन निर्माण कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त होंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

