लखनऊ ( आरएनएस ): 24 नवम्बर, 2025उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित खादी महोत्सव-2025 के अंतर्गत 25 नवम्बर को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक क्रेता–विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश की खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों को बड़े विपणन मंच से जोडऩा तथा उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार विस्तार के अवसर प्रदान करना है।प्रदेश सरकार पारंपरिक उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाने और खादी-स्वदेशी उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने हेतु लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत यह सम्मेलन खादी उत्पादों के उत्पादकों एवं खरीदारों को एक ही मंच पर लाकर व्यापारिक संभावनाओं को सशक्त बनाएगा।कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादक, विभिन्न खादी संस्थाएँ, नवाचार आधारित उत्पादों पर कार्यरत एनबीआरआई व सी-मैप के विशेषज्ञ वैज्ञानिक, फैशन संस्थानों के फैकल्टी सदस्य और प्रमुख उद्यमी शामिल होंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जो डिजिटल मार्केट से जुडऩे के अवसर प्रदान करेंगे।यह सम्मेलन स्वदेशी उत्पादों को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाने के इच्छुक व्यापारियों और खरीदारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

