लखनऊ ( आरएनएस ): 24 नवम्बर, 2025योगी सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के संकल्प के अनुरूप उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ में 21 से 30 नवम्बर तक 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बढ़ती भीड़ के बीच अब तक प्रदर्शनी में लगभग 27.34 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की जा चुकी हैमहोत्सव में बाराबंकी के क्षेत्रीय गांधी आश्रम के स्टॉल पर ऊनी और सूती-खादी उत्पादों की भारी बिक्री हो रही है। ग्रामोदय संस्थान, सीतापुर के स्टॉल पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुँचकर विभिन्न उत्पाद खरीद रहे हैं। खादी एवं रेशम परिधान, अचार-मुरब्बा, हर्बल उत्पाद, जड़ी-बूटियों तथा घरेलू वस्तुओं के स्टॉलों पर उपभोक्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है, जिससे उद्यमियों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल रहा है।बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारतÓ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वदेशी उत्पादों के संवर्धन की नीति के अनुरूप खादी उत्पादों को आधुनिकता से जोड़कर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी में खादी परिधानों की मांग तेजी से बढ़ी है। महोत्सव का उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बड़े बाजार से जोडऩा और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।महोत्सव में खादी इकाइयों की बिक्री को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 नवम्बर, 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे खरीदार–विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें खादी उत्पादक संस्थाओं और उद्यमियों के साथ एनबीआरआई, सी-मैप के वैज्ञानिक, फैशन संस्थानों के फैकल्टी सदस्य और फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह सम्मेलन खादी उद्योग को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जा रहा है। आज स्थानीय कलाकार अर्पित शुक्ला ने गिटार पर मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों से तालियां बटोरीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

