प्रयागराज 24 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को मुण्डेरा स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट के वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।
उन्होंने वहां पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कक्षों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वेयर हाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचंद्र सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

