० मतदाताओं से की अपील मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए
जशपुर 25 नवम्बर(आरएनएस)। विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर अभियान के तहत मंगलवार को एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने बूथ लेवल अधिकारी (प्तक्चरुह्र) द्वारा उनके शासकीय आवास पहुँचकर उन्हें गणना प्रपत्र सौंपा गया।
तत्पश्चात एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ एप से सत्यापन कराया।
उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं।
उल्लेखनीय है कि जिले में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं से एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र सौंप कर सत्यापन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। यह कार्य 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 25 तक किया जाएगा ।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

