नईदिल्ली,25 नवंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक 70 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 220 रन बना लिए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स और वियान मुल्डर टीम के लिए अभी क्रीज पर नाबाद बने हुए हैं.
दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक 70 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 508 रनों की बढ़त बना ली है. अब यहां से भारत की जीत काफी मुश्किल नजर आ रही है. चौथे दिन के दूसरे सेशन में अफ्रीका के लिए टोनी डी जोरजी ने 68 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 49 रनों की पारी खेली. जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 155 बॉल में 5 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं. उनका साथ वियान मुल्डर 29 दे रहे हैं. भारत के लिए दूसरे सेशन में एकमात्र विकेट जडेजा ने डी जोरजी के रूप में हासिल किया. इसके साथ ही उनके नाम दूसरी पारी में 3 विकेट भी हो गए हैं.
दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन के पहले सेशन की शुरुआत तीसरे दिन के स्कोर 26/0 से की. चाय तक चौथे दिन के पहले सेशन में अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 40 ओवर में 107 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही अफ्रीका की भारत पर अब तक कुल बढ़त 395 हो गई है. अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने 26, रियान रिकेल्टन ने 35 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 3 रन बनाए. चाय तक ट्रिस्टन स्टब्स 14 और टोनी डी जोरजी 21 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. भारत के लिए 2 विकेट रविंद्र जडेजा ने और एक विकेट वाशिंगटन सुंदर ने लिया.
इस मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 151.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 489 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम पहली पारी में तीसरे दिन 83.5 ओवर में 201 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इसके साथ ही अफ्रीका ने भारत पर 288 रनों की बढ़त हासिल की थी. अब तक अफ्रीका ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत पर अपनी लीड को 350 के पार पहुंचा दिया है.
भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 97 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 58 रनों की पारी खेली. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 48 रनों की पारी खेली. टीम के लिए केएल राहुल ने 22, साई सुदर्शन ने 15 और कुलदीप यादव ने 19 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 6 और साइमन हार्मर ने 3 विकेट चटकाए.
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी 109 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने 206 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों के साथ 109 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने 91 बॉल में 6 चौके और 7 छक्कों के साथ 93 रन बनाए. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

