नारायणपुर 25 Nov, (Rns) । छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत जिला नारायणपुर में बड़ी सफलता मिली, जहां कुल 28 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं, जिन पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
आज पुनर्वास हुए 28 माओवादी कैडरों में निम्न स्तरों के सदस्य शामिल हैं, जो इस प्रकार है –
Maad Division DVCM Member
PLGA कंपनी नंबर 06 के मिलिट्री सदस्य
एरिया कमेटी सदस्य (ACM)
टेक्निकल टीम सदस्य
मिलिट्री प्लाटून PPCM
मिलिट्री प्लाटून सदस्य
SZCM भास्कर की गार्ड टीम — पार्टी सदस्य (PM)
सप्लाई टीम सदस्य (PM)
एलओएस सदस्य (PM)
जनताना सरकार के सदस्य
पुनर्वास के दौरान 3 माओवादी कैडरों ने अपने पास रखे SLR, INSAS और 303 रायफल भी सुरक्षा बलों को सौंप दिए। यह हिंसा से दूरी बनाने और कानून व्यवस्था पर विश्वास का एक स्पष्ट और सकारात्मक संकेत है।

