जीएसटी रिफॉर्म्स के साथ-साथ जयपुर के विकास और सौंदर्यकरण पर हुई विस्तार से चर्चा।
नई दिल्ली , 25 नवंबर (आरएनएस)। जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ . सौम्या गुर्जर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। इस अवसर पर डॉ .सौम्या ने केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ जयपुर में हुए विकास और स्थानीय निकाय स्तर पर सौंदर्य करण के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ . गुर्जर ने राजस्थान में जीएसटी -2 रिफॉर्म से बने सकारात्मक आर्थिक वातावरण के बारे में भी केंद्रीय मंत्री के साथ अपने विचार साझा किया और कहा कि इन रिफोर्म से राजस्थान में आम जन एवं व्यापारी दोनो को मिली सीधी राहत मिली है और व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आम आदमी के भी जीवन में आसानी हुई है। डॉ .सौम्या ने केंद्रीय मंत्री के साथ जयपुर ग्रेटर नगर निगम के कार्यकाल के अनुभवों को भी साझा किया उन्होंने निर्मला सीतारमण को राजस्थान के स्थानीय निकायों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ीकरण को लेकर भी चर्चा की। इस मौके पर डॉ . सौम्या गुर्जर ने केंद्रीय वित्त मंत्री को जयपुर ग्रेटर नगर निगम के काम पर प्रकाशित काफ़ी टेबल बुक “मेरा जयपुर ग्रेटर” भी भेंट की।

