24 दिन पहले छेड़छाड़ से तंग आकर दी थी जान
प्रयागराज 26 नवंबर (आरएनएस )। शिवकुटी थाना क्षेत्र में 24 दिन पहले 43 साल की महिला के सुसाइड मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि उससे लगातार छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीडऩ किया जा रहा था और इससे तंग आकर ही उसने फांसी लगाई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अक्टूबर को बहन ने थाना शिवकुटी में शिकायत दी थी कि उनके पड़ोस में रहने वाले नाथूराम, अतुल, शुभम और राहुल ने उनके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर गंदी गालियां दीं और मारपीट की। पुलिस ने मेडिकल कराया, जिसमें चोटों के निशान भी मिले थे। इसके बावजूद आरोपियों पर तत्काल कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और उनका हौसला बढ़ता गया।
परिजनों के अनुसार दोबारा उन्हीं लोगों ने 2 नवंबर की सुबह बहन से छेड़छाड़ की। इसके बाद ही बहन ने सुसाइड कर लिया। करीब 9:30 बजे पति और बेटे ने मायके पक्ष को फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। मायकेवालों का कहना है कि उनकी बेटी लगातार मानसिक तनाव में थीं और पड़ोसियों की प्रताडऩा से बेहद परेशान थीं।
प्रकरण में पुलिस ने चार लोगों नाथूराम, अतुल, शुभम और राहुल को नामजद किया है। मायके पक्ष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

