बिलासपुर 18 अप्रैल (आरएनएस) जूना इलाके में एक मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि पान ठेले पर काम करने वाला शख्स जिंदगी और मौत के बीच झूलता हुआ कोमा में पहुंच गया, मामला 26 मार्च 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे का है जब कालिका पान ठेला के पास इंद्र पटेल उर्फ बड़े गुड्डू, पिता सालिक राम पाण्डेय, उम्र 50 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर अचानक पहुंचा और वहां काम कर रहे गणेश यादव से विवाद करने लगा, बात बढ़ी तो आरोपी ने अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और फिर जोरदार धक्का देकर गणेश यादव को जमीन पर गिरा दिया, गिरते ही उनके सिर के पीछे गंभीर चोट लगी और हालात बिगड़ते चले गए, मौके पर मौजूद ठेला संचालक कालिका कश्यप ने घायल को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत नाजुक देख रायपुर रेफर किया गया और बाद में बिलासपुर के नोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पीड़ित अब भी कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहा है, घटना के बाद 28 मार्च को पीड़िता जमुना यादव ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 206/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में चोटें गंभीर और जानलेवा पाई गईं तो धारा 109 बीएनएस भी जोड़ दी गई, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई, टीम ने आरोपी की तलाश तेज की, हुलिया के आधार पर उसे ट्रेस किया और आखिरकार पकड़कर थाना लाया गया जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, 17 अप्रैल 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, यह पूरी घटना एक चेतावनी बनकर सामने आई है कि गुस्से में उठाया गया एक कदम किसी की जिंदगी को हमेशा के लिए अंधेरे में धकेल सकता है और कानून ऐसे हर हाथ को पकड़ने के लिए तैयार खड़ा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

